बरेली। रोटी, कपड़ा और मकान। ये तीन जरूरतें देश की आजादी से पहले भी थीं और आज भी बरकरार हैं। सत्ता हासिल करने के लिए नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन मूलभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाते हैं। अबकी बार इन तीन मुख्य समस्याओं को दूर करने वाली सरकार को सत्ता में बिठाने का फरमान मॉडल टाउन निवासी की गृहमंत्रियों ने दिया है।
मनप्रीत कौर का कहना है कि जब तक नेताओं के वादों को सच मानकर वोट दिए जाते रहेंगे, समस्याएं जस की तस रहेंगी। इसलिए उन्होंने अबकी बार उनकी नजर नेताओं की प्रोफाइल पर है। ताकि वह बेहतर प्रत्याशी को वोट देकर संभावनाओं को हक ीकत में बदल सकें। गुलविंदर ने बताया कि गड्ढामुक्त सड़क, 24 घंटे बिजली और शुद्ध पानी देने का वादा स्थानीय नेताओं ने किया था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। उनकी बात का समर्थन ऋतु भाटिया ने किया कहा, बरेली शहर में इन तीनों की स्थिति देखकर देश के विकास का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कामिनी ने शहर के विकास में योगदान देने वाली प्रत्याशी को अबकी बार वोट देने का मन बनाया हुआ है। पूनम ग्रोवर ने महिला सुरक्षा और महंगाई को कम करने वाली सरकार को जनता से सत्तासीन करने की मंशा जताई है। ब्यूरो