बरेली। एमबीबीएस, बीकॉम आनर्स, बीपीएड समेत कई प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विश्वविद्यालय ने बढ़ाकर 15 मार्च तक कर दी है। 16 मार्च तक फॉर्म कॉलेजों में जमा होंगे। 18 मार्च तक फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा होंगे। एमबीबीएस, बीएससी गृह विज्ञान, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पैरामेडिकल, बीकॉम आनर्स, बीकॉम कंप्यूटर, बीपीएड शैक्षिक सत्र 2015-16, 17-18, बीएड, एमएड, बीएलएड और एमएससी गृह विज्ञान और सभी डिप्लोमा कोर्स के मुख्य परीक्षा फॉर्म, इम्प्रूवमेंट, छूटी हुई मौखिक परीक्षा और भूतपूर्व छात्रों के फॉर्म इसमें भरे जाएंगे। ब्यूरो