फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में 22 मार्च को आ सकते हैं अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 22 मार्च को बरेली आ सकते हैं। इसकी जानकारी भाजपा के पदाधिकारियों के स्तर से मिली है। बरेली भ्रमण के दौरान अमित शाह मंडल की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव तैयारियों का फीड बैक लेंगे। सपा-बसपा गठबंधन के बाद अमित शाह प्रत्येक लोकसभा सीट की गहन समीक्षा कर रहे हैं। अभी अमित शाह के अधिकृत तरीके से आने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

भाजपा के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की चर्चा एटा में बृज क्षेत्र पदाधिकारियों की बैठक के बाद चली है। बताया जाता है कि भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने मार्च के तीसरे हफ्ते में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने के संकेत दिए थे। उसी को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अमित शाह का बरेली दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें