फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दावे हवाई, सिर्फ एक झोंपड़ी हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर के पास अवैध कब्जे की शिकायत पर पैमाइश का दावा करने वाली टीम ने शनिवार को जांच नहीं कराई। नगर आयुक्त के पास जिस झोंपड़ी को लेकर शिकायत की गई थी, बस उसे हटाकर कार्रवाई की रस्म पूरी कर दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के पास डेलापीर में झोंपड़ी डालकर कब्जे की शिकायत मिली थी। उन्होंने टीम को मौके पर भेजा तो वहां मिले मैकूलाल ने बताया कि शंकरलाल ने उसे 60 हजार में जमीन बेची है। कोई कागजात न होने पर निगम की टीम ने कार्रवाई की बात कही तो मैकू के परिवार वालों ने वहां कई अन्य कब्जे बताए। इस पर निगम की टीम शुक्रवार को पैमाइश कराकर कार्रवाई की बात कहकर लौट गई। मगर शुक्रवार को पैमाइश कराने के बजाय निगम टीम ने वहां जाकर झोंपड़ी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मैकू के परिवार वालों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम की टीम ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें