फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव- संशय बरकरार.. बरेली से कब उड़ेगा प्लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल एन्क्लेव के उद्घाटन को लेकर देरी के बीच अफसरों के साथ अब पब्लिक की बेचैनी भी बढ़ने लगी है। जेट एयरवेज कंपनी की तरफ से भी अब तक एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास कोई संदेश नहीं पहुंचा है। अभी यहां स्टाफ की तैनाती, टिकट का बुकिंग सहित दूसरे कई महत्वपूर्ण काम होने बाकी हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य के दूसरे काम लगातार चल रहे हैं।
विज्ञापन

हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 फरवरी होने का लक्ष्य लेकर जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट पर सड़क, टैक्सी-वे, यात्री प्रतीक्षालय सहित दूसरे महत्वपूर्ण कामों को दिनरात एक करके कराया गया। विमान सेवा शुरू करने के लिए प्रथम चरण के काम भी तेजी से कराए गए। इस बीच, दिल्ली से जेट एयरवेज की टीम भी हवाई अड्डे का मुआयना करने के बाद व्यवस्थाओं को ओके घोषित कर दिया। टीम ने अपनी रिपोर्ट मुंबई मुख्यालय भेज दी है। इसके बाद अब कंपनी के अधिकारियों की तरफ से स्टाफ की तैनाती और विमान उपलब्ध कराए जाने थे, लेकिन अब तक न तो जेट एयरवेज की तरफ से कोई सूचना आई है और न ही शासन की तरफ से हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर ही तिथि का निर्धारण हुआ है। इसलिए यह संशय बना है कि आखिर हवाई अड्डे का उद्घाटन कब होगा। संयुक्त महाप्रबंधक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं आई थी। स्थानीय स्तर पर लगभग सारी तैयारियां पूरी हैं।

नोडल अधिकारी के जाने के बाद काम प्रभावित
हवाई अड्डे पर शासन की तरफ से नोडल एसएलएओ सुल्तान अशरफ सिद्दीकी बनाए गए थे। उन्हीं की देखरेख में यहां हवाई अड्डे पर बिजली, पानी, सड़क सहित दूसरे काम कराए जा रहे थे। उद्घाटन होने की तैयारी के बीच एन वक्त पर उनका तबादला होने से हवाई अड्डे पर काम प्रभावित हो रहे हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की तरफ से अभी यह चार्ज दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें