फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बरेली से पहली फ्लाइट पाकिस्तान रवाना, परीक्षण सफल रहा’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। मंगलवार तड़के हुई एयर स्ट्राइक में आतंकियों को मार गिराने के बाद दिन भर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की मिट्टी पलीद हुई। भारतीय सैनिकों की शहादत को नमन पर पाकिस्तान पर जमकर तंज कसे गए। वीडियो, तस्वीर, कार्टून समेत मीम्स के जरिए वायरल हुए मेसेज ने भारतवासियों का हौसला बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।
विज्ञापन

वायरल हुए मीम्स में कुछ ज्यादा पापुलर रहे। इनमें ‘इमरान खान ने भी पाक सेना को दी खुली छूट, कहा- जहां से भी जगह मिले भाग लो’, ‘हम हिंदुस्तानी हैं, 12 दिनों तक शोक रखते हैं, 13वें दिन काम पर लग जाते हैं’, ‘40 का बदला 400’, ‘सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने पहले करीब 5 किलोमीटर तक टमाटर फेंके और जैसे ही कंगले टमाटर लूटने बाहर निकले, बम मार दिए।’ इतना ही नहीं मोदी सरकार पर तंज कसने वालों को भी लोगों ने सोशल मीडिया पर नहीं बख्शा। एक ने कमेंट किया, ‘और एक बार फिर से नेताजी ने बम के एक हजार किलोग्राम वजन होने की, धर्मकांटे की पर्ची की मांग की है’, ‘एयर स्ट्राइक होने का सुबूत मांगने वालों पर भी 100, 50 ग्राम बम गिरा देना चाहिए’, ‘मिराज से पाकिस्तान में आतिशबाजी कर आए जवान।’ दिन भर ऐसे ही मेसेज, तस्वीरें और वीडियो वायरल कर लोग पाकिस्तान का मजाकर बनाकर सेना के शौर्य, पराक्रम को नमन करते रहे। इनमें से एक मेसेज बरेली में हवाई उड़ान शुरू होने को लेकर भी किया गया, ‘बरेली से पहली फ्लाइट पाकिस्तान रवाना, परीक्षण सफल रहा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें