फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना, काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वेतनमान, पेंशन, स्पेक्ट्रम आवंटन, आउटसोर्सिंग आदि बिंदुओं पर बीएसएनएल कर्मियोें ने देशव्यापी हड़ताल आंदोलन के तहत जिले भर में कामकाज ठप रखा। कैंट स्थित जीएम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर मांगे पूरी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिसवीय हड़ताल में सभी यूनियनों ने सक्रिय भागेदारी निभाई और संयुक्त धरना प्रदर्शन किया। कैंट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शन सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार और प्रबंधन लंबित मांगें समझौता होने के बावजूद पूरा नहीं कर रही है। इससे स्टाफ में आक्रोश है। सभी न्यायोचित मांगे पूरी की जाएं। वक्ताओं ने 4-जी स्पेक्ट्रम आवंटन का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार विभागीय प्रस्ताव अनुसार आवंटन न करे। केपी मौर्य, अशरफ अली, सुनील शर्मा, सोबरन सिंह, अवनेश जौहरी, रतिपाल सिंह, शंकर सिंह, हरीश अग्रवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें