बरेली। खंडेलवाल कॉलेज और रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को मैनेजमेंट रन का आयोजन हुआ। इसमें शहर के तमाम मैनेजमेंट कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। मैनेजमेंट रन के माध्यम से युवाओं ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहर को स्वच्छ बनाने का भी संदेश दिया। दौड़ चौपुला से शुरू होकर नेहरू युवा केंद्र पर संपन्न हुई। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्रों ने नेहरू युवा केंद्र पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया। इस दौरान डॉ. विनय खंडेलवाल, कदीर अहमद, डॉ. मनीष शर्मा, मुकेश गुप्ता, डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. नीरज सक्सेना, डॉ. हेमंत यादव आदि लोग शामिल रहे।