बरेली। बरेली कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की तरफ से ‘सॉफ्ट स्किल: ए रिक्विसाइडट फॉर टीचिंग एंड इंप्लोयबिलिटी’ पर आयोजित व्याख्यान में आईआईटी रुड़की से आए प्रोफेसर विनोद मिश्र ने डिग्री हासिल करने के साथ काबिल बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा पास कर लेना काबिल होने का पैमाना नहीं है। बदलते दौर में स्किल्ड होना बेहद जरूरी है। बहुत अच्छे अंक पाने वाले छात्र आज कार्यालयों में काम करने लायक नहीं होते। उन्होंने कहा कि शिक्षक बनने की कागजी अर्हता रखने वाले भी शून्य साबित होते हैं। पूरे देश में काम करने वाले युवा महज सात फीसदी हैं। शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बदलने होंगे। छात्रों को काबिल बनाना होगा। किताबी ज्ञान के साथ पढ़ाई को रोचक बनाएं और स्किल डेवलप करने पर जोर दें। आज शिक्षक सिर्फ किताबें पढ़ाने तक ही समिति है। युवा स्किल्ड बनें और देश को विकास की तरफ लेकर जाएं नहीं तो विकास की दौड़ में हमारा देश पीछे ही रह जाएगा। डॉ. पूर्णिमा अनिल ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. राजीव मेहरोत्रा, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. संजीव आदि मौजूद रहे।