फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त सड़कों की जांच कराएंगे सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतों पर शासन से जांच के आदेश हुए हैं। विशेष सचिव योगेश्वर राम मिश्र से गाइड लाइन मिलने के बाद यहां भी जांच होगी। इसके लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में शहर में सड़कें खराब हुई थीं। चौपुला, किला सहित दूसरी सड़कों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन फिर से गड्ढे हो गए हैं। विशेष सचिव के आदेश के बाद अन्य सड़कों के साथ इनकी भी जांच कराने की बात कही जा रही है। शासन के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी के साथ ही एनएचएआई, सिंचाई, गन्ना विभाग, औद्योगिक विकास विभाग सहित दूसरे विभागों की सड़कों की जांच भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें