फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से बचने को भागे तो छज्जे समेत गिरे, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। शुक्रवार शाम छत पर धूप सेंक रही महिला और बच्चों पर बंदरों ने हमला कर दिया। इससे बच्चे बचने को भागे कि तभी मकान का छज्जा टूट गया और सभी छज्जे के साथ छत से नीचे गिर गए। हादसे में एक महिला और छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर के रुस्तमटोला मोहल्ला निवासी असलम और अकरम के परिवार वाले शुक्रवार शाम करीब चार बजे छत पर बैठे धूप सेंक रहे थे। उसी समय बंदर आपस में लड़ते हुए छत पर आ गए। उनसे बचने के लिए छत पर बैठे बच्चे और महिला छज्जे की ओर भागे कि तभी अचानक वह टूटा गया और सभी लोग नीचे आ गिरे। इस हादसे में अकरम की पत्नी मेहराज (26), तीन वर्षीय बेटी इन्नो, असलम की 10 वर्षीय बेटी मिस्बा, 12 वर्षीय उमम, मुस्लिम की 10 वर्षीय बेटी मुस्कान, तीन वर्षीय जिकरा और चार वर्षीय बेटा अल्तमस गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर मोहल्ले के कई लोग आ गए। उसके बाद सभी को सीएचसी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेहराज, मिस्बा, इन्नो, और जिकरा को हालत गंभीर में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें