शाहजहांपुर। टिक टाक एप पर नाजायज असलहों के साथ बीडीओ बायरल करने के आरोपी छात्र नेता के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि कोतवाली चौक इलाके के नवादा इंदेपुर अंबेडर कॉलोनी निवासी छात्र नेता अंकित भारती ने टिक टॉप एप पर गोट में दो तमंचे लगाते हुए वीडियो बायरल कर दिया था। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया कोतवाली चौक पुलिस ने सोमवार की रात ही उसे हिरासत में लिया था। तब कई छात्र संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। तब इंस्पेक्टर कोतवाली चौक राजकुमार तिवारी ने वायरल वीडियो को छात्र नेताओं को दिखाया। इस पर सभी वापस लौट गए थे। मंगलवार को अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत ने आरोपी छात्र नेता की निशानदेही पर एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद कर लिया। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।