घोड़ा बटालियन रोड खुली रहेगी, चौड़ी भी होगी मगर हॉर्न नहीं बजेंगे
घोड़ों को शोर और प्रदूषण से बचाने के लिए हुआ फैसला
एसपी ट्रैफिक का वन वे का प्रस्ताव बोर्ड ने किया खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। 883 एटी एएससी यानी घोड़ा बटालियन रोड को आखिरकार बंद कराने में सेना को सफलता नहीं मिल सकी। सभासदों और शहरवासियों की आपत्ति के चलते कैंट बोर्ड में प्रस्ताव पारित न होने के बाद अब इस रोड पर ट्रैफिक की वजह से घोड़ों को हो रही दिक्क त से बचाने के लिए कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह ने एडम कमांडेंट को स्पीड ब्रेकर हटाकर सड़क को चौड़ा करने का आदेश दिया है ताकि यहां से बगैर शोरशराबे के ट्रैफिक सुगमता से निकल सके।
सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कैंट बोर्ड की मीटिंग में मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को मैप के जरिए सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले उन रास्तों की जानकारी दी जिन्हें वह बंद करना चाह रही है। कहा कि रास्ते करने से कोई खास दिक्कत नहीं होगी। बताया कि घोड़ा बटालियन रोड से सर्वाधिक ट्रैफिक गुजरता है जिससे आए दिन जाम लगता है और हादसे हो रहे हैं। एडम कमांडेंट कर्नल पी अमित ने घोड़ों को हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने सभासदों से फैसला लेने को कहा तो वेद प्रकाश तनेजा समेत कई सभासदों ने रोड चौड़ी कराकर जाम खत्म करने और सड़क पर हॉर्न बजाना प्रतिबंधित करने का सुझाव दिया। केंद्रीय मंत्री के कहने पर कैंट बोर्ड अध्यक्ष ने रोड चौड़ा करने को एस्टीमेट बनाने और ब्रेकर हटाने के निर्देश दे दिए।
बरेली क्लब के सामने का रास्ता बंद
सैन्य अधिकारियों ने करीब छह माह से खोले गए रास्तों के दौरान वाहनों की आवाजाही की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री को दी। बताया कि घोड़ा बटालियन के अलावा अन्य सभी रास्तों पर बमुश्किल दिन भर में पचास वाहन गुजरते होंगे। ऐसे में इन्हें बंद करने की मांग की। हालांकि ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह ने सभासदों की मंशा भांपकर पीबी मार्ग को दिन भर खोले जाने और रात दस बजे से सुबह के पांच बजे तक बंद करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही पीबी मार्ग से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित बरेली क्लब के सामने के मार्ग को बंद करने क ा अनुरोध किया, जिस पर कें द्रीय मंत्री और सभासदों ने मंजूरी दे दी है।