फरीदपुर/बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि प्रियंका गांधी तो पहले से ही राजनीति में हैं। मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के लिए अमेठी रायवरेली में चुनाव प्रचार भी करती रही हैं। इस बार वह कांग्र्रेस महासचिव के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का उनका मकसद अपने पति राबर्ट वाड्रा को जेल जाने से बचाने का है ताकि वह कह सकें कि उनके पति को राजनीतिक वजहों से जेल भेजा जा रहा है।
भाजपा के सेक्टर और बूथ संयोजकों की बैठक लेने आए भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि पूरी कांग्रेस एक परिवार पर निर्भर है। उसी परिवार के राबर्ट वाड्रा जमीन समेत कई घोटालों में फंसे हैं। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर उन्हें कभी भी जेल भेजा जा सकता है। गांधी परिवार की सोच है कि लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को राजनीति में लाकर जनता का ध्यान खींचा जाए मगर जनता सब समझती है। कांग्रेस की तरह सपा-बसपा भी अस्तित्व बचाने के लिए नए प्रयोग करने में लगे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता वानर सेना की तरह जुटकर सेक्टर और बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल कर लें तो केंद्र में दोबारा सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।