फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दो दिन बहाया पसीना तब मिला टीम में मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज की मेजबानी में सोमवार को होेने वाली अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए इस बार टीम में जगह पाने के लिए खिलाड़ियों को दो दिन पसीना बहाना पड़ा। हालांकि ट्रायल एक ही दिन होना था, लेकिन प्रैक्टिस न होने के कारण खिलाड़ियों का दो दिन ट्रायल लिया गया। रविवार शाम को टीम घोषित की गई। हैंडबॉल में लड़कियों की भी टीम चुनी जानी थी, लेकिन खिलाड़ी न आने के कारण टीम नहीं बन सकी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में दो दिन पहले ही हैंडबॉल के लिए ग्राउंड तैयार किया गया। इस कारण खिलाड़ियों की प्रैक्टिस नहीं हो सकी। सवाल उठने लगे थे कि कॉलेज की टीम बिना प्रैक्टिस के ही प्रतियोगिता में उतरेगी। कॉलेज का क्रीड़ा विभाग देख रहे डॉ. सीरिया एसएम ने ट्रायल दो दिन का कराया ताकि खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका मिल सके।

हैंडबॉल टीम
निखिल कुमार, शुभम यादव, अभिषेक सक्सेना, विकास यादव, करन प्रताप सिंह, आशीष चौहान, रवि कुमार, प्रखर दीक्षित, सुमित कुमार, राहुल साहू, विशाल कुमार, अभिषेक।
विज्ञापन


बॉक्सिंग टीम
बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को विश्वविद्यालय कैंपस में होनी है। बरेली कॉलेज ने रविवार को बॉक्सिंग टीम का चयन किया। लड़कों में अमित दीक्षित, सूर्य देव शर्मा, सचिन कुमार, मयंक वार्ष्णेय और लड़कियों में अंजलि प्रजापति, सौम्या शुक्ला, दीक्षा शर्मा का चयन हुआ है।

बास्केटबॉल टीम
रविवार को ही बास्केटबॉल टीम का भी चयन किया गया। इसमें जितेंद्र यादव, हार्दिक गौतम, अंकित सिंह, राजेश गंगवार, श्रेयस सिंह, विवेक सिंह, रजत सक्सेना, अमन प्रतीक, स्पर्श सिंह, दानिश अहमद, श्याम बाबू, पंकज सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें