फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स एरिया बढ़ाने को तीन अरब की डिमांड भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एयरफोर्स का एरिया बढ़ाने के लिए प्रशासन को किसानों की जमीन अधिग्रहण करनी है। इसके लिए चार गांव के किसानों की 91 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से तीन अरब रुपये की डिमांड की गई है। फिलहाल तो रक्षा मंत्रालय के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन का विस्तार किया जाना है। इसके लिए एयरफोर्स अफसरों ने जिलाधिकारी के माध्यम से विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी (एसएलओ) को पत्र लिखा था। उसमें भूड़ा, नगरिया कला और कंजादासपुर समेत चार गांवों की 91 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। कुछ किसान अपनी जमीन देने पर सहमत हैं, लेकिन इसके लिए उनको वर्तमान दरों पर मुआवजा देना पड़ेगा। एयरफोर्स का प्रस्ताव मिलने के बाद विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी ने एयरफोर्स के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय को भेजा है। एसएलओ सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने बताया कि फिलहाल जमीन अधिग्रहण के लिए करीब तीन अरब रुपये की डिमांड की गई है। रक्षा मंत्रालय से प्रथम किस्त भिजवाने को कहा गया है, ताकि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें