फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सौभाग्य योजना की बरेली में सबसे ज्यादा दुर्दशा

Wed, 25 Jul 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला समीक्षा बैठक के दौरान गांवों में घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए शुरू की गई सौभाग्य योजना में बरेली को फिसड्डी पाया गया है। बरेली-मुरादाबाद मंडल की स्थिति की जांच करने पहुंची सार्वजनिक उपक्रम और निगम संयुक्त समिति ने सौभाग्य योजना को सफल बनाने के लिए डीएम को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। समिति ने अन्य विभागों के कामकाज और गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सार्वजनिक उपक्रम और निगम संयुक्त समिति ने नगर निगम, बीडीए, जल निगम, आवास विकास परिषद, पावर कारपोरेशन, सेतु निगम, राजकीय निर्माण निगम आदि विभागाध्यक्षों से समीक्षा बैठक कर योजनाएं परखीं जिसमें जिले में संचालित प्रधानमंत्री हर घर बिजली योजना (सौभाग्य) काफी पीछे पाई गई। जुलाई और अगस्त में दिए गए 1.33 हजार लक्ष्य की जगह बमुश्किल तीस हजार कनेक्शन ही अब तक लग पाएं हैं। समिति चेयरमैन रामचंद्र यादव ने कहा कि केंद्रीय योजना बदहाल हैं, ग्रामीण गरीबों को मुफ्त कनेक्शन तक नहीं मिल पा रहे हैं।
बिजली अफसरों ने बताया कि जिले में बजाज इलेक्ट्रिक कार्यदायी संस्था है। उसका कार्य बेहद धीमा चल रहा है। इस पर चेयरमैन और अन्य सदस्यों ने निर्देश दिए कि इसमें तेजी लाई जाए, साथ ही इसके लिए डीएम को नोडल अधिकारी नामित कर दिया। डीएम 15 दिन में योजना प्रगति संबंधी रिपोर्ट तैयार कर समिति को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना, आंवला में एचटी लाइनें बनाने आदि के बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

समिति नेे आवास विकास परिषद और बीडीए के कामकाज की खिंचाई करते हुए सुधार लाने की हिदायत दी। राजकीय निर्माण निगम और जल निगम में गुणवत्ता पर सवाल उठे। आवास विकास परिषद से आवासीय योजना लोगों तक पहुंचाने और खाली पड़ी संपत्तियों का निस्तारण करने को कहा। समिति सदस्य विधायक बहोरन लाल मौर्य ने श्यामगंज फ्लाईओवर का मामला उठाया। उनका कहना था कि रिकार्ड समय में बने इस पुल पर कुछ खामियां रहने से बरसाती पानी भर जाता है। सर्किट हाउस से समिति का काफिला श्यामगंज ब्रिज से होकर पीलीभीत में समीक्षा करने को गया और मरम्मत आदि कराने को कहा। सेतु निगम अफसरों ने बताया कि वांछित मरम्मत कार्य करा दिया गया है।

34 गांवों में अब तक नहीं पहुंची बिजली
बरेली। जोन में अब तक 34 गांवों में बिजली नहीं पहुंची है। इन गांवों में 15 दिन में बिजली पहुंचाई जाएगी। 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री बिजली मु्द्दे पर बोल सकते हैं। इसलिए इन गांवों में बिजली का नेटवर्क सौभाग्य योजना से जोड़ा जाएगा। विधानमंडल कमेटी ने इन गांवों में तय समय सीमा में बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें