फोटो-
अमरनाथ यात्रा पर गए सपाई पहलगाम में फंसे
बरेली। अमरनाथ यात्रा पर गए सपा नेता कश्मीर में पत्थरबाजी और कर्फ्यू के चलते पहलगाम में फंस गए हैं। इंटरनेट सेवाएं और मोबाइल के काम न करने से इनका अपने घर या रिश्तेदारों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी तरह यह जानकारी पहलगाम में फंसे प्रमोद यादव ने सोशल मीडिया पर दी कि अमरनाथ में दर्शन के बाद वह पहलगाम में फंसे हैं और स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। यात्रा पर सर्वेश यादव, बृजेश यादव, गोपाल सक्सेना, आशीष भारद्वाज, भीम बाजपेई, आदित्य हरि सक्सेना, सुमित राघव, विपिन रावत, गौरव सक्सेना और नीरज मिश्रा आदि गए हैं।