सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) रविवार को होगी। परीक्षा के लिए शहर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब बारह हजार अभ्यर्थी परीक्षा देेंगे। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। परीक्षा में सीबीएसई के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। परीक्षा के लिए कोआर्डिनेटर बनाई गईं वुडरो स्कूल की प्रिंसिपल पी वानी ने सभी केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
परीक्षा के लिए जीआरएम, बीबीएल, सेक्रेड हार्ट, डीपीएस, बिशप कोनरॉड, केवी जेलएलए, केवी एयरफोर्स, केवी जेआरसी, विद्या भवन, अल्मा मातेर, पद्मावती एकेडमी, वुडरो समेत 22 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार तीन की जगह सिर्फ दो पेपर होंगे। सुबह वाला पेपर सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक होगा, हालांकि अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह सात बजे से ही शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। पहला पेपर 10:30 छूटेगा, लेकिन अभ्यर्थियों को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। आधा घंटा उनको क्लास में ही बिताना होगा। 11 बजे उन्हें दूसरा पेपर दे दिया जाएगा। परीक्षा में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने ही इजाजत नहीं होगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने साथ किसी भी प्रकार का डिवाइस लेकर न जाएं। कानों में किसी भी तरह का कुछ पहने न। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी।