फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के चार वर्ष, बनाए तमाम प्रोजेक्ट, धरातल पर एक भी नहीं उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी के चार साल पूरे हो चुके हैं। योजना के चौथे चरण में बरेली नगर निगम को भी इसमें शामिल किया गया। इसके लिए 106 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो चुका है। तमाम प्रोजेक्ट भी बनाए जा चुके हैं लेकिन वे सिर्फ फाइलों में कैद हैं और इनमें से कोई भी अब तक धरातल पर नहीं उतर सका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी की घोषणा करने के बाद वर्ष 2015 में बरेली नगर निगम ने पहली बार इस दौड़ में शामिल होने के लिए जोर लगाया था, मगर कामयाबी नहीं मिली। दोबारा जुलाई, 2016 और तीसरी बार मार्च, 2017 में प्रोजेक्ट को संशोधित कर इस रेस में शामिल होने की दौड़ लगाई, मगर शहरवासियों का सपना फिर भी पूरा नहीं हुआ। कभी स्मार्ट सिटी की वोटिंग में शहरवासियों के रुचि न लेने तो कभी राजस्व में कमी इस प्रोजेक्ट के नुकसान का कारण बनी। इसके बाद जरी-जरदोजी को प्रमुखता देते हुए चौथी बार नवंबर 2017 में प्रोजेक्ट भेजा गया और 19 जनवरी 2018 को घोषित चौथी सूची में बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चुन लिया गया।

अब तक बने यह प्रोजेक्ट
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब तक छह बैठक हो चुकी हैं। इसके तहत स्मार्ट क्लास, ओपन जिम, डेलापीर चौराहे का सौंदर्यीकरण, पीआर ब्रांडिंग के प्रोजेक्ट तैयार कर टेंडर निकाले जा चुके हैं। स्मार्ट क्लास सरकारी स्कूलों में बनेंगी, ओपन जिम निगम के पार्कों में बनाए जाएंगे। चौराहों के सौंदर्यीकरण से यातायात सुगम करने का प्रयास होगा। इसके अलावा गांधी उद्यान, पटेल चौकी और चौकी चौराहे का सौंदर्यीकरण, हैंडीक्राफ्ट सेंटर, सोलर रूफटॉप और संजय कम्युनिटी हॉल का सौंदर्यीकरण कराने के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसका तकनीकी परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन


25 किलोमीटर लंबा बनेगा स्मार्ट रोड
स्मार्ट सिटी के तहत 25 किलोमीटर लंबा स्मार्ट रोड बनाने की भी योजना है। इस पर नॉन मोटराइज्ड ट्रैक, इंडोर स्टेडियम, जीआईएस मैपिंग और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की डीपीआर भी बनाई जा रही है।

स्मार्ट सिटी का वित्तीय प्लान
प्रोजेक्ट का नाम कुल लागत सरकार से मिलेंगे कन्वर्जेंस निवेश रकम
एरिया बेस्ड डेवलपमेंट 1350.40 करोड़ 814.69 करोड़ 99.58 करोड़ 436.13 करोड़
पैन सिटी प्रपोजल 540.03 करोड़ 135.03 करोड़ 387.50 करोड़ 17.50 करोड़
कुल प्रोजेक्ट कास्ट 1890.43 करोड़ 949.72 करोड़ 487.08 करोड़ 453.63 करोड़

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की लगातार समीक्षा की जा रही है। कुछ प्रोजेक्ट बना लिए गए हैं और कुछ बनाए जा रहे हैं। जल्दी ही इनके काम श्ुरू करा दिए जाएंगे। - रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें