फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कर दिया ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त छुट्टी पर, सेनेटरी इंस्पेक्टर ने प्रयोग किए ‘अधिकार’
विज्ञापन

पार्षद ने की शिकायत, प्रभारी नगर आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण
बरेली।
नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव इन दिनों छुट्टी पर हैं। मगर इसी बीच सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने उनके अधिकारों का इस्तेमाल कर एक सफाई कर्मी का ट्रांसफर कर दिया। पार्षद सतीश कातिब ने मामले की शिकायत प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह से की तो उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नगर निगम का सफाई कर्मचारी रामबहादुर वार्ड 23 इंदिरानगर में तैनात था। बुधवार को वहां के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने रामबहादुर का ट्रांसफर वार्ड 18 की रेलवे कॉलोनी में कर दिया। रेलवे कॉलोनी से रामबहादुर के स्थान पर सफाई कर्मी पंकज को इंदिरानगर में तैनाती का आदेश जारी कर दिया। यह ट्रांसफर आदेश एक पेपर पर ‘कार्यालय आदेश’ लिखकर जारी किया गया। क्षेत्रीय पार्षद सतीश कातिब ने जब सेनेटरी इंस्पेक्टर को नगर आयुक्त के अधिकार इस्तेमाल करते देखा तो मामले की शिकायत प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह से की। इस पर उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें