आज और कल बंद रहेगी जैतीपुर रेलवे क्रासिंग
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)।
रेलवे स्टेशन बिलपुर के पूर्वी केबिन से सटी जैतीपुर रेलवे क्रासिंग (344 ए) पांच और छह मई को बंद रहेगी। एसएस बिलपुर एचआर मीना और इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्ल्यूआई राजेंद्र पाल ने बताया कि शनिवार को क्रॉसिंग सुबह सात बजे बंद कर दी जाएगी। इस दौरान क्रॉसिंग की सड़क के नीचे बिछे स्लीपरों और चकरेल को बदला जाएगा। पीडब्ल्यूआई के मुताबिक काम को शनिवार तक पूरा करने की कोशिश की जाएगी, लेकिन यदि काम पूरा न हुआ तो रविवार को भी क्रॉसिंग को बंद रखा जाएगा। इस दौरान भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से दो किमी पहले बरेली की दिशा में निवड़िया गांव के रेलवे क्रॉसिंग (345) से गुजारे जाएंगे। ब्यूरो