बीडीए ने तीन अवैध निर्माण सील किए
बरेली। बीडीए के इंजीनियरों की टीम ने बृहस्पतिवार को मिनी बाईपास, कर्मचारी नगर और बदायूं रोड पर छापा मारा। इसमें तीन निर्माण अवैध मिले। प्राधिकरण से इनके नक्शे स्वीकृत नहीं कराए गए थे। इनको सील कर दिया गया।
जोन दो में मिनी बाईपास पर धर्मकांटा के निकट डा. सीपी सिंह और सुशीला देवी ने बीडीए से बिना मानचित्र मंजूर कराए अवैध निर्माण कर रखा था। शिकायत मिलने पर इसको रोकने के लिए बीडीए ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन भवन मालिकों ने निर्माण नहीं रोका। पुलिस चौकी के सामने अनंत मेहरा और बदायूं रोड पर रामचंद्रपुरम अंबरीश तिवारी का अनाधिकृत निर्माण भी सील किया गया। बीडीए की ओर से थाना इज्जतनगर पुलिस को सील भवनों का निर्माण आगे न होने देने के लिए पत्र भेजा गया है।