बरेली।
बिजली चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने 15 जून से शुरू हुई सेनिटाइजेशन योजना लागू कर चार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। चीफ ने बताया योजना प्रभावी बनाने के लिए एसई राजेंद्र प्रसाद बरेली शहर और ग्रामीण, अधिशासी अभियंता मुनीश चोपड़ा - बदायूं, धर्मेंद्र कुमार - शाहजहांपुर और पीके सिंह जिला पीलीभीत नोडल अधिकारी बनाए हैं। सभी अधिकारी प्रति दिन प्रगति से अवगत कराएंगे।