पीलीभीत बाईपास स्थित दिशा स्कूल में राउंड टेबिल 45 व बरेली राउंड टेबिल लेडीज सर्किल 145 द्वारा दो क्लास रूम का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर राउंड टेबिल इंडिया लेडीज सर्किल की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राची अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव ध्रुव डालमिया और राष्ट्रीय प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मौर्या फिलिप शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिचा मूर्ति ने सभी का स्वागत किया। सिद्धार्थ खन्ना ने सामाजिक कार्योँ पर प्रकाश डाला व सबका आभार जताया। प्राची अग्रवाल व ध्रुव डालमिया ने दिशा स्कूल द्वारा मूक बधिर, मंदबुद्धि एवं विकलांग बच्चों को प्रदान की जा रही निशुल्क शिक्षा व पढ़ाई के बाद आत्मनिर्भर होने पर सराहना की। सचिव रजनी अग्रवाल ने कहा कि दो क्लास रूम की लागत करीब 14 लाख रुपये आई है। आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उन्होंने आभार जताया। पिछले साल भी दो क्लास रूम दिए गए थे। कार्यक्रम का संचालन भरत अग्रवाल, स्वाती खंडेलवाल, श्रद्धा खंडेलवाल, निधि अग्रवाल, अंबिका गुप्ता, दिव्या कपूर, नेहा खंडेलवाल, अल्पित अग्रवाल, श्यामल गुप्ता, निखिल अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, मयूर गुप्ता, अर्जुन कक्कड़, मयंक सिंह, आदित्य मूर्ति व अन्य शामिल रहे।