डीएम डॉ. पिंकी जोवल के आदेश पर सभी एसडीएम ने अपने तहसील क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापामारी करके होटलों, ढाबों और दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल होते मिले। अधिकारियों ने दुकानदारों को आईंदा घरेलू गैस सिलेंडर कार्मिशियल में इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। साथ ही धारा 6(ए) के तहत सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई कर दी गई है।
एसडीएम सदर अर्चना द्विवेदी ने सरताज खां की हार्ड वेयर की दुकान पर छापामारी की गई। इनके यहां रिफिलिंग का काम होता है। एसडीएम ने तीन घरेलू सिलेंडर मिले। जिनमें गैस भी थी। मौके से तराजू और वाट भी मिला। आला हजरत सेनेट्री स्टोर ग्राम अभयपुर के यहां भी रिफलिंग के लिए दो घरेलू गैस सिलेंडर मिले। रजा हार्डवेयर की दुकान से भी छापामारी में एसडीएम ने घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया है। पूछताछ में दुकान पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम वली हसन बताया। वह ग्राम घंघोरा-घंघौरी के रहने वाला था।
एसडीएम फरीदपुर ने ग्राम जेड़ के सामने दशमेश ढाबा, चमन ढाबा, ग्राम नवदिया के पास फौजी ढाबा और चौधरी ढाबा पर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होना नहीं पाया। जबकि केसरपुर गांव के पास पूर्वांचल ढाबा में घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल हो रहा था। पूर्ति निरीक्षक ने धारा 3/7 की कार्रवाई की जा रही है। खालसा ढाबा, ग्राम सिसैइया मगनपुर पर भी घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल हो रहा था। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। फरीदपुर में गट्टूमल मिष्ठान भंडार पर भी घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल हो रहा था।
एसडीएम आंवला ने रामनगर रोड पर राजस्थानी ढाबा, त्रिपौलिया में विमल मिष्ठान भंडार और मुनेंद्र गुप्ता मिठाई विक्रेता को चेक किया। दोनों मिठाई की दुकानों से गैस सिलेंडर मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। नवाबगंज के नायब तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली प्रशासन की टीम ने गुरुवार को नगर के मिठाई विक्रताओं के यहां छापामारी की। टीम को कुछ दुकानों पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग होता मिला। टीम ने संबंधित दुकानदारों को भविष्य में इन सिलेंडरों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
एसडीएम बहेड़ी ममता मालवीय ने आठ स्थानों पर अचानक छापामारी की। इस दौरान नैनीताल रोड पर शमा रेस्टोरेंट से सुनील मौजूद मिले। उनके रेस्टोरेंट पर दो घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होते मिले। इसी रोड पर न्यूमोगा रेस्टोरेंट से भी दो घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल होते मिले। पंजाबी कालोनी चौक स्थित कमल स्वीट्स से एक घरेलू गैस सिलेंडर पकड़ा गया। नैनीताल रोड स्थित दुर्गा स्वीट्स से दो घरेलू गैस के सिलेंडर मिले। मोहल्ला कानून गोयान के हरी शंक र चिकिन बिरयानी की दुकान से भी एक घरेलू गैस सिलेंडर मिला। मोहल्ला टांडा की राशिद की दुकान से भी दो घरेलू गैस सिलेंडर एसडीएम ने पकड़ लिया। इस्लामनगर, बहेड़ी के अजीजुररहमान की चाय की दुकान पर भी घरेलू गैस का सिलेंडर इस्तेमाल हो रहा था। छापामारी में इसी के पास जमील की चाय की दुकान पर भी घरेलू गैस सिलेंडर मिल गया। एसडीएम मीरगंज ने छापामारी के दौरान हाईवे स्थित राज्यरानी रेस्टोरेंट, पुराने जाट ढाबा, नया जाट ढाबा, शर्मा रेस्टोरेंट और अमर स्वीट्स पर छापा मारकर घरेलू गैंस सिलेंडर जब्त कर लिए। सभी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।