विश्व रक्तदाता दिवस पर बरेली में भी कई जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमर उजाला परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 58 यूनिट, आईएमए में 130 यूनिट, एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट में 25 और राजश्री मेडिकल कॉलेज में 26 यूनिट रक्तदान हुआ। इस तरह बरेली में कुल 239 यूनिट रक्त जमा किया गया। कैंप में एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी ने भी 29 बार रक्तदान किया। महिलाओं और युवाओं की संख्या अधिक रही। शिविर में जिला अस्पताल के पैथालॉजिस्ट व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. यूवी सिंह, वरिष्ठ एलटी जेआर पाल, एलटी भूपेंद्र पटेल, अंकित शंखधार, काउंसलर शिव कुमार, एलए इफ्तिकार, एलटी ज्योति सचान, स्टाफ नर्स छाया शर्मा, वार्ड ब्वाय गौरव, परिचर ताज मोहम्मद, एंबुलेंस चालक चेतन शामिल रहे। इसके अवाला अमर उजाला के शिविरों में पीलीभीत में 26 शाहजहांपुर में 19 बदायूं में 15 और लखीमपुरखीरी में 19 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को सलाम
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदाताओं के सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ और विशिष्ट अतिथि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता, डॉ. यूवी सिंह शामिल रहे। उन्होंने सभी विशेष रक्तदाताआें को सम्मानित किया। सभी रक्तदाता अमर उजाला के कैंपों में विशेष योगदान देते हैं और किसी भी प्रकार की समस्या पर तुरंत आकर रक्तदान करने के साथ प्रेरित भी करते हैं। इनमें 77 बार रक्तदान कर चुके इकबाल सिंह बाले, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मंडल युवा महामंत्री प्रमोद मिश्रा, मुकुल अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, राम शर्मा, शोभित सक्सेना के साथ उनकी धर्मपत्नी आराधना सक्सेना और बेटा ईशू, युवा बरेली सेवा क्लब के अध्यक्ष गुलफाम अंसारी, तारिक अली, असगर अली, तफीस अहमद, सृजन संस्था से दीक्षा सक्सेना, राजीव सक्सेना, प्रयास रेवा से पंकज भट्ट, सिविल डिफेंस के श्याम कृष्ण व उनके साथी, दिनेश कटियार शामिल रहे। 57 बार रक्तदान कर चुके उत्तराखंड महासभा के राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, अमित अरोड़ा किसी कारणवश नहीं पहुंच सके। ये भी सम्मानित रक्तदाता में शामिल हैं। डॉ. प्रमिला गौड़ ने कहा कि ये रक्तदाता नहीं जानते कि इन्होंने कितने लोगाें को जीवन दिया है। इनका दान अमूल्य है।
हुई शुगर की फ्री जांच
अमर उजाला परिसर में शुगर फ्री जांच के लिए थायरोकेयर लैब की ओर से कैंप लगाया गया। जितने भी रक्तदाता यहां रक्तदान के लिए आए उन सभी को शुगर की फ्री जांच की सुविधा दी गई। इस दौरान लैब की मोनिका, आरती व अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने जांच में छूट की जानकारी भी दी।
आईएमए में खूब जुटे महादानी
आईएमए में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. जेपी सेठी, डॉ. पारुल प्रिया के नेतृत्व में 130 लोगाें ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में सभी को स्मृति चिह्न भी दिए गए। मेयर डॉ. आईएस तोमर, विधायक डॉ. अरुण कुमार और पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने भी यहां रक्तदान किया। कार्यक्रम में तमाम संगठनाें के लोग शामिल हुए।
एसआरएमएस में 25 रक्तदाता आए
एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट में आयोजित रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके हांडा मौजूद रहे, उन्होंने रक्तदान की खासियत बताई। इंस्टीट्यूट के छात्रों व अन्य ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. मिलन, डॉ. एचओ अग्रवाल, आईए खान, सुनील चंद्रा व अन्य शामिल रहे।
राजश्री मेडिकल क ॉलेज में 26 यूनिट रक्तदान
राजश्री मेडिकल कॉलेज में भी रक्तदान शिविर में छात्राें व डॉक्टराें ने इसमें हिस्सा लिया। मरीजों के तीमारदार भी आगे बढ़कर रक्तदान करने आए। करीब 26 यूनिट रक्तदान यहां हुआ है। डॉक्टराें ने सभी को रक्तदान का महत्व बताया।
दिव्यांग महादानी भी आया
सेवाधाम कालोनी में रहने वाले भुखन सिंह गंगवार ने अपने जीवन में तीसरी बार रक्तदान किया है। खेती करने वाले दिव्यांग भुखन सिंह का कहना है कि साढ़े तीन साल पहले दो बार रक्तदान किया था, तब परिवार में ही किसी को जरूरत थी। लेकिन अब पता चला कि रक्तदान करने से व्यक्ति को कितना फायदा है और इससे दूसरे की जान बचती है। बुधवार को अमर उजाला में पढ़कर वह रक्तदान करने के लिए आए थे।
ये हैं आज के हीरो
चाहबाई के मिथुन सक्सेना, संतनगर के सुभाष चंद्र मौर्य, बारादरी के अभय कुमार अग्रवाल, ग्रीन पार्क के कौशल शर्मा, चौबारी के सनी कुमार सिंह, मढ़ीनाथ के अतुल विनायक, सेंथल के नरेंद्र कुमार, पुराना आरटीओ कैंपस के सुनील भाटिया, गांधीपुरम कालोनी के प्रमोद मिश्रा, भूड़ के वीरेंद्र गोस्वामी, बरुहा हसीनपुर फरीदपुर से अश्विनी कुमार, भूपेंद्र सिंह, मॉडल विलेज दोहना के प्रमोद कुमार कुनियाल, इज्जतनगर से मुकेश कुमार अग्रवाल, प्रेमनगर से शोभित सक्सेना, आलमगिरीगंज से मुकुल अग्रवाल, शाहबाद के राम शर्मा, सीबीगंज के सौरभ श्रीवास्तव, बिहारीपुर सिविल लाइंस के अभिलाश सक्सेना, शिवपुरी के वैभव गोयल, गांधी पुरम के तरुण कुमार, मोदीनगर के अमित अग्रवाल, कालीबाड़ी के नीरज अग्रवाल, शिवपुरी के सरिता गोयल, सेंथल से रवि शर्मा, आकाश पुरम से शोएब, पीलीभीत बाईपास से अजेंद्र प्रताप सिंह, मिथिलापुर से संजीव अवस्थी, स्टेट विहार से रामसुमन, प्रेमनगर से आराधना सक्सेना, सेवाधाम कालोनी से स्वरूप, हाफिजगंज से अभिषेक, प्रेमनगर से योगेंद्र कुमार, मढ़ीनाथ से संदीप सक्सेना, आकाशपुरम से आमोद कुमार शर्मा, उदयनपार्क से राजीव नयन गिरी, ट्यूलिप ग्रैंड से गौरव सिंघल, राजीवकुंज से गजानन प्रसाद गुप्ता, गौरव कुमार गुप्ता, राजेंद्रनगर से दीपक अरोरा, मॉडल टाउन से मोनिका, ब्रह्मपुरा से अंबुज अग्रवाल, बटलर प्लाजा के श्याम कृष्ण, कोपल इक्लेव से अतुल कुमार, आलोक नगर से अनिल कुमार त्रिपाठी, अंबेडकर नगर से संतोष कुमार, सुभाषनगर से मानस पंत, पटेल नगर से अमित कुमार पंत, सिटी से धर्मेंद्र कुमार, इज्जतनगर से दुजेंद्र नाथ गुप्ता, आंवला से सत्येंद्र पाल सिंह, जकाती से गौरव अग्रवाल, जोगीनवादा से मुकेश कुमार सक्सेना, पिपरिया से कुंवर सेन, राजेंद्र नगर से राजनीश सक्सेना, कुंवर जीत सिंह, इज्जतनगर से स्वाती राज।