फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से बिहार ले जाई जा रही 700 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ड्राइवर गिरफ्तार, दूसरे आरोपी भी पुलिस के निशाने पर

बरेली। ट्रक से बिहार ले जाई जा रही छत्तीसगढ़ मार्का 700 पेटी शराब फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान पकड़ ली। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हाईवे के एक ढाबे पर अवैध शराब से भरा ट्रक खड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक को पकड़ा तो ड्राइवर भगाने लगा। टीम ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंजाब के रोपड़ में जिले के आनंदपुर क्षेत्र के गांव महरौली निवासी शमशेर सिंह बताया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी लेने पर ट्रक में 700 पेटी छत्तीसगढ़ मार्का शराब मिली। ड्राइवर ने बताया कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी। उसे बनारस तक शराब पहुंचाने के लिए 26 हजार रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें