फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांवों में फैले गंदगी के ढेर, संचारी रोग फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। स्वास्थ्य विभाग और विकास विभाग के दिशा निर्देशों के बावजूद गांव में गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। इसके चलते मच्छरों के पनपने से गांव में डेंगू, मलेरिया जैसे संचारी रोग फैलने की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक सभागार में 30 सितंबर को आयोजित ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और पंचायत सहायकों की आपात बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह और डीपीआरओ कमल किशोर ने निर्देश दिए। कहा कि ग्राम सचिवों को संबंधित ग्राम पंचायत में गांव की आबादी से 500 मीटर की दूरी तक डाले गए गोबर एवं कूड़े के ढेर तत्काल हटवाने, गांव के आसपास झाड़ियों को साफ कराने सहित आदि की बात कही थी। साथ ही सप्ताह में दो बार गांव में मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव कराने को भी कहा था, मगर अधिकारियों की उदासीनता के चलते गांव के प्रतिनिधियों पर कोई असर नहीं पड़ा।
हालत यह है कि ग्राम पंचायत बचेरा, राजपुर कलां, खैलम देहजागीर, बरा सिरसा, गैनी, महोलिया, बिहारीपुर सहित दर्जनों गांव में तालाबों में लहलहा रही जलकुंभी, झाड़ियां के अलावा गांव के आसपास डाले गए कूड़े को हटाया गया नहीं गया है। इधर, खंड विकास अधिकारी हरसेंद्र सिंह यादव ने इस संबंध में बताया कि बुधवार को सभी ग्राम सचिवों की मीटिंग बुलाई गई है। उन्हें आदेश देकर ग्राम पंचायतों की सफाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें