फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिनभर नजरबंद रहे 67 नेता व कार्यकर्ता, शाम को हटाया पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करने वाले विपक्षी दलों के 67 नेता व कार्यकर्ता शनिवार को भी घरों में नजरबंद रहे। पुलिस ने स्टेशन व बस स्टैंड पर भी निगरानी रखी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी शनिवार को भी घरों में नजरबंद रहे। इस दौरान शुभलेश यादव व अशफाक को एक-एक कार्यक्रम में जाना था तो वहां भी पुलिस उनके साथ ही रही। शाम को दोनों के पास से पुलिस हटा ली गई।
सुरेंद्र सोनकर, एजाज अहमद, ब्रजेश आजाद, रामवीर दिवाकर, युसुफ अली समेत कई दलों के नेता व कार्यकर्ता भी नजरबंद रहे। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ताबिश हसन व उनके पिता मेहंदी हसन भी फाइक एन्क्लेव में अपने आवास पर नजरबंद रहे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सीजेपी का जिले में कोई नेटवर्क नहीं है। जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें