फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिलेे के 65,307 छात्र-छात्राओं को मिली 11 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के सभी स्कूलों और कुछ उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम चरण की छात्रवृत्ति वितरित की गई। 65,307 छात्र-छात्राओं को 11,09,87,000 रुपये की छात्रवृत्ति उनके खातों में या चेक के माध्यम से दी गई। छात्रवृत्ति पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में दिखाया गया।
विज्ञापन

पूर्वदशम श्रेणी में जिले के 31,641 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के 6,550 छात्र-छात्राओं को 91.70 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। सामान्य वर्ग के 2,165 विद्यार्थियों को 64.95 लाख रुपये, पिछड़ा वर्ग के 19,120 विद्यार्थियों को 343.02 लाख रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 3,806 विद्यार्थियों को 11.26 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।
दशमोत्तर श्रेणी में 33,666 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिली है। अनुसूचित जाति वर्ग के 6,308 विद्यार्थियों को 90.24 लाख रुपये, सामान्य वर्ग के 2,588 विद्यार्थियों को 105.58 लाख रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 19,994 छात्र-छात्राओं को 379.35 लाख रुपये और अल्पसंख्यक श्रेणी के 4,776 विद्यार्थियों को 29.77 लाख रुपये की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई। संवाद
विज्ञापन


आगे पढ़ाई करनी की जगी उम्मीद
एक निजी कॉलेज में विद्यार्थियों को चेक बांटे गए। चेक पाकर छात्रा नेहा के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उसने बताया कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की पढ़ाई में बहुत बड़ा सहारा है। अभिभावकों ने कहा कि छात्रवृत्ति से उम्मीद रहती है कि बच्चे की फीस की वजह से परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। एक निजी मेडिकल कॉलेज की फार्मेसी की छात्रा वैष्णवी ने बताया कि मेरे पिता प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। अगर छात्रवृत्ति नहीं मिलती तो शायद ये महंगा कोर्स नहीं कर पाती। बीटेक के छात्र यश ने बताया कि छात्रवृत्ति की वजह से उच्च शिक्षा पाने के लिए परिवार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें