फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी में 65 लाख खर्च, अब 50 लाख और मांगे, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाई प्रोफाइल शादी में लड़की वालों ने 65 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद लड़के वाले 50 लाख रुपये दहेज मांगने लगे। विवाहिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी प्रियंका नेमानी ने बताया कि उनका विवाह गुजरात के सूरत निवासी प्रतीक बजाज से वर्ष 2023 में उदयपुर के एक रिसॉर्ट में हुआ था। विवाह में पिता ने 65 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद वह ससुराल गईं तो पति प्रतीक बजाज, ससुर दीनदयाल बजाज, सास सरोज बजाज, ननद प्रिया अग्रवाल उलाहना देने लगे कि तेरे घरवालों ने एक करोड़ रुपये की शादी नहीं की। अगर 50 लाख रुपये और नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
सूरत के उमरा थाना क्षेत्र निवासी प्रियंका के मामा और मामी ने विवाह कराया था। प्रियंका ने जब उनसे शिकायत की तो वह भी ससुराल वालों से मिलकर धन ऐंठने की साजिश करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर चार मई 2023 को प्रियंका को घर से निकाल दिया। काफी मिन्नत करने पर प्रतीक ने नौ सितंबर 2024 में मिलने के लिए प्रियंका को गोवा बुलाया और बाद में साथ रखने से मना कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें