फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 648 युवाओं को मिला अवसर, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक निजी संस्थान में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 648 युवाओं को नौकरी मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य, संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया। रोजगार मेले में देश की 50 कंपनियों से आए अधिकारियों ने साक्षात्कार कर पंजीकृत 1500 अभ्यर्थियों में से 648 को चयनित किया और नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नौकरी पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल गए। सहायक निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह ने सफल प्रतिभागियों सेजल विश्वकर्मा, वृंदा राजपूत, अजय गंगवार, सचिन गंगवार, विकास राठौर, पारस सक्सेना, खुशबू, पुखराज, राहुल, शिव कुमार, हरीश कुमार आदि को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान सेवायोजन कार्यालय से अनूप दुबे, ब्रजेश कुमार, अनिल कुमार, मदन पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें