घने कोहरे के आगे रेलवे ने हथियार डाल दिया है। ना तो पटाखे (डेटोनेटर) काम आ रहे है और ना ही फॉग सेफ डिवाइस। कोहरे के वजह से लगातार ट्रेनों के लेट व निरस्त होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में रेलवे ने 64 ट्रेनों को एक महीने के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में ये ट्रेनें 2771 फेरे लगातीं जो अब नहीं लगाएंगी। इसके साथ ही 28 ट्रेनों के फेरों में कमी कर दी गई है। ये ट्रेनें सप्ताह में एक दिन नहीं चलेगी।
रेल यात्रियों की परेशानी फिलहाल कम नहीं होने वाली है। पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री परेशान हो ही रहे थे अब 64 ट्रेनों के निरस्त होने से भी यात्रियों को अपनी यात्रा में परिवर्तन करना पड़ेगा। जिन लोगों ने टिकट बुक करा लिए है उनका टिकट निरस्त हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत सभी रेलवे जोन को आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक परिचालन बंद रखा जाए। दरअसल रेलवे का तर्क है कि इससे जो नियमित ट्रेनें है उन्हें रेलवे ट्रैक पर सुचारु रूप से चलाया जा सकेगा। बता दें कि हर साल रेलवे की ओर से कोहरे को ध्यान में रख सैकड़ों ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय काफी पहले ले लिया जाता है, लेकिन पिछले साल कोहरा नहीं पड़ने के कारण 6690 निरस्त फेरों को फिर से बहाल करना पड़ा था।
17 दिसंबर से 15 जनवरी तक आने-जाने वाली निरस्त ट्रेनें
. हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस (12053/54)
. वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12237/38)
. सीतामढ़ी-आनंद विहार (14005/06)
. फैजाबाद-दिल्ली (14205/06)
. प्रयाग-चंडीगढ़ (14217/18)
. चंडीगढ़-अमृतसर (12241/42)
. वाराणसी-देहरादून (14265/66)
. सहरसा-बरौनी (15275/76)
. सियालदह-दिल्ली (13119/20)
. श्रीनगर-जम्मूतवी (14713/14)
. गुवाहाटी-आनंद विहार (12505/06)
. डिब्रूगढ़-लालगढ़ (15909/10)
. गोरखपुर-आनंद विहार (15057/58)
. लखनऊ जं.-आनंद विहार (12583/84)
. मऊ-आनंद विहार (15025/26)
सप्ताह में एक दिन निरस्त रहने वाली ट्रेनें
जयनगर-नई दिल्ली (12361)-बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
.नई दिल्ली-जयनगर (12362)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
बरौनी-लखनऊ (15203)-मंगलवार को निरस्त रहेगी।
.लखनऊ-बरौनी (15204)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
सहरसा-अमृतसर (15209)-रविवार को निरस्त रहेगी।
. अमृतसर-सहरसा (15210)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
दरभंगा-अमृतसर (15211)-बुधवार को निरस्त रहेगी।
.अमृतसर-दरभंगा (15212)-सोमवार को निरस्त रहेगी।
फतेहगंज पूर्वी। ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की समय सारिणी को ध्वस्त कर दिया है। बिलपुर स्टेशन पर में रुकने वाली सहारनपुर पैसेंजर, रोजा-बरेली, मुगलसराय और बनारस एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो से चार घंटे तक विलंब से यहां आ सकी। उसके अलावा समूचे दिन सूर्य के न निकलने से लोग जहां घरो के अन्दर कैद होने को मजवूर हो गये वही दूसरी ओर वाजारो मे सन्नाटा पसरा रहा।
बृहस्पतिवार को लेट रही ट्रेनें
गाड़ी नंबर 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 19.16 घंटे, 13152 सियालदा एक्सप्रेस 8.40, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 7.48, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 28.20, 14116 हरिद्वार एक्सप्रेस 16.20, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस 3.05, 14258 काशी विश्वनाथ 6.00, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस 1.00, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 4.53, 13006 पंजाब मेल 15.1, 12372 जैसलमेर-हावड़ा एक्सप्रेस 9.59, 15652 लोहित एक्सप्रेस 1.00, 12328 उपासना एक्सप्रेस 19.00, 15904 डिबरूगढ़ एक्सप्रेस 14.19,
15308 गंगा सतलज एक्सप्रेस 5 घंटा 50 मिनट लेट चली।
अप लाइन की यह ट्रेनें रहीं लेट
गाड़ी नंबर 14673 शहीद एक्सप्रेस 11.10, 15209 जनसेवा एक्सप्रेस 11.30, 15909 अवध असम एक्सप्रेस 11.00, 13019 बाघ एक्सप्रेस 12.00, 13151 सियालदा एक्सप्रेस 00.30, 15005 राप्तिगंगा एक्सप्रेस 6.50, 54251 सहारनपुर पैसेंजर 6.00, 15933 डिबरूगढ़ एक्सप्रेस 7.30, 13255 पाटली पुत्र एक्सप्रेस 3.40, 12369 कुंभ सुपरफास्ट 7.00, 15211 जननायक एक्सप्रेस 4 घंटे लेट चली।