फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना में सफाई और किसी की बारी नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना में गंदगी के ढेर पर फिसले बुजुर्ग व्यापारी का पैर टूटने के बाद व्यापारी गुस्साए तो नगर निगम के अफसर शनिवार को सक्रिय हुए और कुतुबखाना पर सफाई करा दी गई। मगर दूसरे इलाकों का हाल फिर भी नहीं बदला। ऐसा पहली बार है कि रमजान में भी मुस्लिम इलाके गंदगी से पटे पड़े हैं और नगर निगम के अफसरों को उधर ध्यान देने की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन


पॉश इलाके में भी गंदगी का ढेर
सिविल लाइंस में सर्किट हाउस चौराहे से कलक्ट्रेट जाने वाली रोड पर ट्रांसफार्मर के पास ही कूड़े के दो ढेर लगे थे। आसपास के व्यापारियों ने बताया कि शनिवार को वहां कोई भी कूड़ा उठाने नहीं पहुंचा। ऐसा अक्सर होता रहता है।

बदबू से गुजरना हुआ मुश्किल
आजमनगर में सराय खाम गेट पर डलावघर में कूड़ा भरा था और बाहर भी कूड़े का ढेर लगे थे। गंदगी के चलते लोग यहां से नाक पर हाथ रखकर गुजरने को मजबूर थे। लोगों ने बताया कि यहां भी रोजाना कूड़ा नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन


पुल के नीचे दरगाह के पास भी गंदगी
श्यामगंज पुल के नीचे और शाहदाना वली की दरगाह के आसपास जगह-जगह कूड़े के ढेर थे। रमजान के दिनों में यहां लोगों का आना-जाना बढ़ा है लेकिन फिर भी रोजाना सफाई नहीं होती। इसके चलते हर दिन ही गंदगी रहती है।

मस्जिद के कोने पर कूड़े का ढेर
शाहदाना वली की दरगाह से दादू कुआं वाली गली में मस्जिद के बाहर ही कोने पर कूड़े का बड़ा सा ढेर लगा था। व्यापारियों ने बताया कि यह कूड़ा कई दिन से पड़ा है और सफाई न होने से ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है।


पांच दिन से नहीं उठा कूड़ा
भारत सेवा ट्रस्ट रोड पर लल्ला मार्केट के सामने कूड़े का बड़ा सा ढेर लगा था। कुछ ही दूरी पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का आवास भी है लेकिन यहां पिछले पांच दिन से कूड़ा नहीं उठा है।

नगर निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं। सफाई कर्मचारी हमारे पास कम हैं और ठेके पर सफाई का काम भी बंद हो गया है। फिर भी हरसंभव प्रयास करके सफाई कराई जा रही है। जो खामियां हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

- संजीव प्रधान, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें