फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएशन में रजिस्ट्रेशन का टोटा, खाली न रह जाएं सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीए, बीएससी और बीकॉम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की रफ्तार काफी कम है। एक लाख से अधिक सीटों के सापेक्ष अब तक करीब 70 हजार छात्र-छात्राओं ने ही पंजीकरण कराया है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालय के प्राचार्यों को पत्र लिखकर पंजीकरण बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम में आठ अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए हैं। मगर अब तक करीब 70 हजार छात्र-छात्राओं ने ही पंजीकरण कराए हैं। जबकि इन कोर्स में विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 1,15,472 सीटें हैं। ऐसे में इतने कम पंजीकरण होने से विश्वविद्यालय प्रशासन चिंता में है कि कहीं इन कोर्स में सीटें खाली न रह जाएं। इसके चलते विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को पत्र लिखकर पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें