फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे आग लगने से दो ट्रेने हुई बाधित ,अज्ञात में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ियों में लगी आग रेलवे ट्रैक तक पहुंची, रोकी गईं ट्रेनें
विज्ञापन

20 मिनट खड़ी रहीं रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस और लालकुंआ पैसेंजर

बहेड़ी। परोही फाटक से किच्छा रोड के बीच झाड़ियों में लगी आग विकराल होकर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। इस वजह से रामनगर से बांद्रा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को रास्ते में रोकना पड़ा। बरेली से लालकुआं जाने वाली पैसेंजर भी रोक लिया गया। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे बहेड़ी से किच्छा के बीच परोही, डंडिया गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में आग लगने की सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर हरपाल गंगवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। इसके बाद पुलभट्ठा ब्रिज के पार खड़ी रामनगर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन को चलाया गया। दूसरी ओर बरेली से लालकुआं जाने वाली पैसेंजर टेन को भी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। आग बुझने के बाद आरपीएफ की टीम ने आसपास के गांव में जाकर छानबीन की। ग्रामीणों को चेतावनी दी कि नरई में आग न लगाएं। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी करीब दो बार परोही के पास अचानक झाड़ियों में आग लगने से मालगाड़ी को रोका गया था। आग बुझने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। आरपीएफ की रेलवे स्टेशन चौकी पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दमकल को बुलाकर आग को बुझाया गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों को नरई में आग न लगाने के लिए जागरूक किया गया है। ट्रैक के किनारे आग लगाने के मामले जांच की जाएगी। - हरपाल गंगवार, उप निरीक्षक आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें