बरेली। शहर के अन्य हिस्सों के अलावा आवास-विकास कालोनी में भी अवैध निर्माण चल रहे हैं। राजेंद्र नगर स्थित आवास विकास कालोनी में एक निर्माण चल रहा है। उसका बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर का निर्माण पूरा हो चुका है। अब भवन मालिक उससे ऊपर भी निर्माण कराने लगा है। आरोप है कि भवन मालिक ने बहुमंजिला इमारत में न तो बेसमेंट छोड़ा और आवास-विकास परिषद से नक्शा स्वीकृत कराया। इस अवैध निर्माण के थोड़ी ही दूरी पर एक अन्य अवैध निर्माण भी चल रहा है। आवास-विकास एक्सईएन नेहा सिंह का कहना है कि अवैध निर्माण पर भवन मालिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।