फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान अधिकारी पर आरोप जड़कर हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शेरगढ़ में भाजपा के एक वोटर ने बूथ पर खासा हंगामा कर सेक्टर मजिस्ट्रेट से शिकायत दर्ज कराई। हल्द्वानी की फैक्ट्री में काम करने वाले नौनीराम अपने गांव कांवर में वोट डालने आए थे। नौनीराम का आरोप है कि वे जब वोट डालने अंदर गए तो वहां महिला मतदान अधिकारी उससे पूछने लगीं कि किस पार्टी को वोट दे रहे हो। नौनीराम के मुताबिक जब उसने अपनी पसंदीदा पार्टी का नाम लिया तो मतदान अधिकारी भड़क गईं। उस पर दूसरी पार्टी को वोट देने का दबाव बनाने लगीं। उसने मना किया तो झगड़ने लगीं। शोर मचा तो सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने शिकायत प्रेक्षक को भेजकर माहौल शांत करा दिया। उस समय महिला मतदान अधिकारी को भी गड़बड़ी की आशंका में हटा दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


दुल्हन नहीं डाल सकी पहला वोट
भोजीपुरा। गांव मकरंदापुर निवासी एक युवती की बरात सोमवार को मुरादाबाद से आई थी। दुल्हन का मन था कि वह दुल्हन की ड्रेस में बूथ पर जाकर वोट डाले, पर ससुरालियों ने विदाई में देरी की बात कहकर वोट डलवाने से इंकार कर दिया। मतदान शुरू होने के करीब एक घंटा पूर्व दुल्हन की विदा हो गई। इससे वो खासी आहत दिखी।

अस्पताल में भर्ती वृद्धा आईं वोट डालने
भोजीपुरा। मकरंदापुर निवासी 95 साल की वृद्धा शांति देवी बीमारी के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती हैं। उनका मन था कि वह घर जाकर वोट जरूर डालेंगी। बेटों ने मां की यह इच्छा पूरी की। अस्पताल से उन्हें मतदान केंद्र और फिर व्हीलचेयर से बूथ के अंदर ले जाया गया, जहां उन्होंने वोट डाला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें