फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह मोदी की एक झलक पाने को जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एयरफोर्स स्टेशन तक सड़क किनारे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए काफी देर तक खड़े रहे। लाल फाटक और कैंट क्षेत्र में उनका काफिला शाम सात बजे प्रवेश कर गया था, जिस प्वाइंट से काफिला गुजर रहा था, उधर ही लोग मोदी-मोदी नारे लगाना शुरू कर देते थे। कारों को आते देख लोग चिल्लाते थे कि आ गया-आ गया।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में जिस रास्ते से काफिला गुजर रहा था वहां आबादी नहीं है, लेकिन सैन्य बंगलों से स्टाफ और उसमें रहने वाले लोग भी काफिला देखना चाहते था। नटराज सिनेमा से बरेली क्लब मार्ग पर आधा दर्जन स्थानों पर यातायात रोक दिया गया था। जगह-जगह काफिले में जा रहे मोदी जी को हर कोई देखना चाहता था, इसीलिए लोग घंटे भर सड़क किराने जमे रहे। काली रंग वाली बुलेट प्रूफ कार में आगे की सीट पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अंदर कार में व्हाइट लाइट ऑन करा रखी थी। लाइट ऑन होने से लोग उनकी झलक पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें