फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटर कार्ड भी बन गए इस चुनाव में एक पार्टी के पोलिंग एजेंट ने की शिकायत, शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिस शख्स को एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी कई चुनावों में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए अपना पोलिंग एजेंट बनाती आ रही है, इस चुनाव में उसी के नाम से किसी और ने वोटर कार्ड बनवा लिया। चुनाव कार्यालय में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बुखारपुरा में रहने वाले राजकिशोर के पास बीसीजी-4356325 नंबर का वोटर कार्ड है, जिस पर बाकायदा उनके नाम-पते के साथ फोटो लगा हुआ है। राजकिशोर अंगूरी देवी स्कूल पोलिंग सेंटर पर कई चुनाव से एक पार्टी के एजेंट बनते आए हैं। उनका कहना है कि उनके नाम से किसी और ने भी वोटर कार्ड बनवा लिया है। इस वोटर कार्ड में उनके पिता जगदीश बाबू की जगह जगदीश प्रसाद और जन्म तिथि एक जनवरी 1964 की जगह 15 अक्तूबर 1974 दर्ज है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को दी शिकायत में कार्ड के दुरुपयोग की आशंका जताई है।

एआरओ से पूछा- कितने वोटर कार्ड बंट गए
चुनाव कार्यालय के पास हाल ही में पहले 75 हजार और फिर 20 हजार वोटर कार्ड छपकर आ गए हैं लेकिन बीएलओ पर इसे बांटने में लापरवाही और सुविधा शुल्क मांगने के आरोप लग रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी के आदेश पर सभी तहसीलों में एआरओ से वोटर कार्डों के वितरण की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें