फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम कवि बताएंगे खालसा साजना दिवस का इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में लड़ीवार कार्यक्रमों का दौर जारी है। इसी क्रम में बुधवार की शाम गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन से महान रेन फेरी निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए देर रात गुरुद्वारे पर ही संपन्न हुई। रेन फेरी में बड़ी संख्या में संगत ने गुरु के शबद और वाणी का पाठ किया।
विज्ञापन

रेन फेरी से पहले गुरुद्वारा में आयोजित प्रेसवार्ता में कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को गुरुद्वारा परिसर में कवि सम्मेलन होगा, जिसमें जालंधर से करमजीत सिंह, रक्षपाल सिंह के साथ मलेरकोटला के जमीर अली वैसाखी के इतिहास पर प्रकाश डालेंगे। 13 को कीर्तन दीवान 7 से 11 बजे तक सजेगा, जिसमें बाहर से आने वाले रागी संगत को निहाल करेंगे। 14 को मुख्य दीवान दशहरा मैदान मॉडल टाउन में आयोजित होगा। 15 को अमृत संचार का पान गुरुद्वारा मॉडल टाउन में कराया जाएगा। अमृत संचार दिल्ली से आने वाले पंच प्यारे कराएंगे। प्रेसवार्ता में सेकेट्री गुरचरण सिंह, रविन्द्र पाल सिंह, दलजीत सिंह, सूरज भाटिया, रणजीत सिंह, जसवीर सिंह और चन्द्र मोहन खन्ना ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें