बरेली। सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को प्री नर्सरी से केजी तक के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों को ग्रेजुएट की गाउन पहनकर डिग्री लेते देख अभिभावक भी खुश हुए। प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला वाजपेयी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। फिर मुख्य अतिथि ने वार्षिक पत्रिका ‘मिरर’ का विमोचन किया। मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलर टाई और उपहार देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ के माध्यम से पांचवीं के छात्र मोहम्मद आबिद शमसी को साइकिल और नर्सरी की सविष्ठा चंद्रा, केजी की गार्गी सिंह को स्कूल बैग और प्रथम के सैय्यद मोहम्मद अली को स्केट देकर पुरस्कृत किया गया।