फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस मिलने में अब देर लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। लोगों को पहले की तरह हाथोंहाथ प्रिंटिंग मशीन से निकालकर लाइसेंस थमा दिए जाते थे, लेकिन पहली अप्रैल से ऐसा नहीं होगा। विभाग ने स्थानीय स्तर पर होने वाली बायोमेट्रिक और प्रिंटिंग को केंद्रीयकृत कर दिया है। यह काम दिल्ली की नई कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन

अभी तक आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस एक-दो दिन में ही प्रिंट होकर मिल जाते थे, लेकिन यह प्रक्रिया खुद मुख्यालय ने अपने हाथों में ले ली है। विभाग ने एम टेक प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्म को इसका ठेका भी दे दिया है। इससे सभी आरटीओ कार्यालयों में बायोमेट्रिक, वेरीफिकेशन और अन्य प्रक्रिया निजी कंपनी और उसके नामित कर्मी ही करेंगे, जबकि अब तक लाइसेंस आवेदकों का वेरीफिकेशन विभागीय कर्मचारी ही कर रहे थे।

कार्यालय में लगेगा नया सेटअप
परिवहन आयुक्त ने ठेका देने के बाद निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यालयों में नया सेटअप लगाने के लिए कंपनी प्रतिनिधियों को पर्याप्त स्थान और बिजली सुविधा आदि दी जाए। कंपनी के कर्मचारी ही लाइसेंस आवेदक का बायोमेट्रिक और वेरीफिकेशन आदि कार्य करेंगे। प्रिंट हुए लाइसेंस कार्ड भी कंपनी खुद आवेदक के पते पर पोस्ट करेगी। इसलिए अब सिफारिश से हाथों हाथ लाइसेंस नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और कार्ड छापने का काम एक निजी फर्म को दिया गया है। हमें कार्यालय पर 28 मार्च तक सभी निर्धारित सुविधाएं कंपनी प्रतिनिधि को उपलब्ध कराना है, कार्ड छपाई कंपनी अपने स्तर पर करेगी। - आरपी सिंह, एआरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें