फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के अफसर को स्वाइन फ्लू होने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद पुलिस महकमा में चर्चा रही कि पुलिस के एक अफसर को भी स्वाइन फ्लू हो गया। दरअसल वह जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता से मुलाकात के लिए भी पहुंचे थे। चर्चा रही कि अफसर सीएमएस कार्यालय में पहुंचे। लेकिन सीएमएस उन्हें पहचान नहीं सके थे। अफसर को बैठने के लिए नहीं कहा गया। जिससे नाराज होकर वह वापस लौट गए थे। बताते हैं कि एक निजी अस्पताल से उनका इलाज कराया जा रहा है। संक्रामक रोग विभाग से जानकारी करने पर पुलिस के अफसर के जांच नमूने नहीं आने की बात कही गई। अफसर फिलहाल छुट्टी पर हैं। कुछ पुलिस के अधिकारी उनके स्वास्थ्य के लिए बारे में पूछने के लिए सीयूजी पर फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें