बरेली। आयकर कर्मचारी महासंघ के 67वें स्थापना दिवस पर सोमवार को सभा का आयोजन किया गया। आयकर परिसर में महासंघ के शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। संरक्षक राजेश कुमार, त्रिलोक यादव और कमलेश मौर्य ने विचार रखे। इस मौके पर प्रीति अग्रवाल, सौरभ कुमार, ललित कुमार, वीरेंद्र कुमार, अनुपम मिश्रा आदि मौजूद रहे।