बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे ‘खूब खेलो खूब बढो’ अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइन मैच हुए। जिसमें यूथ क्लब ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जबकि मानस स्थली ने पुलिस ब्वॉयज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच यूथ क्लब और मानस स्थली के बीच हुआ। खेल के 16वें मिनट मे यूथ के भरत परिहार ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 24वें मिनट में मानस स्थली ने मूव बनाया, जिसे पार करने में सब असमर्थ रहे। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा। मानस स्थली के हर्ष विष्ट व दीपांश ने खूबसूरत मूव बनाकर गोल मारा तो यूथ के गोलकीपर मोहित ने बचाकर वाह-वाही लूटी। इसके बाद 47वेें मिनट में तीसरा गोल कर परिहार ने अपनी हैट्रिक लगाई और यूथ को 3-0 से विजेता बना दिया। विनर को डॉ. अर्जुन अग्रवाल ने पुरस्कार बांटे।