फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक रोड: रिन्यूवल के बाद फोरलेन, बन गया लाखों का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फोरलेन होने से पहले लाल फाटक रोड के रिन्यूवल के नाम पर जारी 95 लाख के बजट को हजम करने की तैयारी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने इस पर थोड़ा-बहुत काम कराने के बाद यह कहते हुए हाथ खींच लिए हैं कि रोड रिन्यूवल का पूरा बजट खत्म हो गया है। दूसरी ओर इस सड़क को फोरलेन करने के लिए 20 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मांगी जा रही है। जाहिर है कि पीडब्ल्यूडी इंजीनियर फोरलेन निर्माण की आड़ में रिन्यूवल का बजट निपटा देना चाहते हैं।
विज्ञापन

लालफाटक ओवरब्रिज से बदायूं हाईवे को जोड़ने वाली करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क के रिन्यूवल के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (भवन) के अधिकारियों ने करीब 95 लाख रुपये से काम शुरू कराया था। पीडब्ल्यूडी ने बदायूं हाईवे से लालफाटक की तरफ से हॉटमिक्स की नई लेयर बिछाने का काम भी शुरू किया था मगर इसे अधूरा ही छोड़ दिया। फिलहाल ओवरब्रिज से आगे की रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी है। विभागीय इंजीनियरों का कहना है कि रोड का रिन्यूवल वर्ष 2017 में स्वीकृत हो गया था लेकिन यह काम अब शुरू कराया गया। इसके टेंडर में पुराने रेट थे और काम नए रेट की होने की वजह से सड़क का पूरा रिन्यूवल होने से पहले ही सारा बजट खर्च हो गया। हालांकि अधिकारी यह कह रहे हैं कि ज्यादा सर्दी की वजह से कोलतार का काम नहीं हो रहा है। मौसम ठीक होते ही अधूरा काम पूरा होगा। इस रोड के फोरलेन का काम भी जल्द शुरू होना है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी इसकी डीपीआर भी भेजी जा चुकी है। सूत्र बताते हैं कि फोरलेन का काम शुरू हो गया तो उसी की आड़ में रोड रिन्यूवल का काम दिखाकर लाखों की रकम का गोलमाल हो जाएगा। फोरलेन बन जाने के बाद इसकी जांच भी मुमकिन नहीं रहेगी।


कई हादसों के बाद भी पीडब्ल्यूडी अधिकारी लापरवाह
क्षतिग्रस्त लालफाटक रोड पर कई हादसे हो चुके हैं। कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस रोड को बनाने को लेकर गंभीर नहीं है। इस हादसों को लेकर निशाने पर आए पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने आनन-फानन में काम शुरू करा दिया था लेकिन मामला ठंडा होते ही फिर लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। रोड पर खतरनाक गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


लालफाटक रोड का अधूरा काम शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। ज्यादा ठंड की वजह से इस काम को पूरा नहीं किया जा पा रहा है। रही बात फोरलेन की तो उसका प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। - वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (भवन)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें