फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभः मैदानी इलाकों में जमकर बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मैदानी इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान हुई 15 मिलीलीटर बारिश गेहूं के साथ रबी की दूसरी फसलों के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जा रही है। मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो-तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद जब मौसम साफ होगा तो कोहरे के साथ शीतलहर का भी प्रकोप बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को रात भर बारिश के बाद मंगलवार को भी दिन में आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन शाम होते ही तेज हवाएं चलने लगी और फिर बादलों ने आसमान को ढक लिया। सोमवार रात कुल मिलाकर 15 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। 22.1 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच दोपहर तक ऐसा लगता रहा कि जैसे बूंदाबांदी शुरू होने वाली है, लेकिन बारिश नहीं हुई। पूरे दिन उत्तर पूरब की हवा चलती रही। हालांकि ठिठुरन नहीं बढ़ी। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो से तीन दिन और बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पूरब की हवा चलती रहेगी। पहाड़ों पर कहीं बर्फ पड़ रही है तो कहीं बारिश हो रही है। जब मौसम खुलेगा तो कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। 25 जनवरी तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें