फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनि प्रेम कीओ तिनि दी प्रभु पाइओ’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साहिबे कमाल गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर खालसा पंथ की ओर से बुधवार को कोहाड़ापीर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। हजूरी ग्रंथी हेमेंद्र सिंह ने सोदर रहिरास के पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इलाही कीरतनी जत्थे ने गुरवाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। मनिंदर सिंह, जोगा सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह ने शबद सुनाए। आस्ट्रेलिया से आए भाई गुरुदेव सिंह ने ‘जिनि प्रेम किओ तिनि दी प्रभु पाइओ’ शबद गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फूलों से गुरु साहिब की पालकी एवं गुरुद्वारा साहिब सजाया गया। कुलदीप सिंह सोढी, परमजीत सिंह, परमिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश साहनी, गुरदीप सिंह, हरवंत पाल सिंह बेदी आदि का सहयोग रहा। मालिक सिंह कालड़ा ने बताया कि बड़ी प्रभात फेरी 11 जनवरी को, 12 को गुरु गोबिंद सिंह नगर में अमृतमयी कीर्तन दरबार, 13 को बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मुख्य दीवान सजेगा। 14 को जनकपुरी गुरुद्वारा में अमृत संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें